RK TV News
खबरें
Breaking News

बलिया:पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व अखण्डानंद सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

RKTV NEWS/बलिया(उत्तर प्रदेश)19 फरवरी। रतसर इन्टर कालेज के प्रांगण में रविवार को गड़वार ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० अखण्डा नन्द सिंह के पुण्य तिथि पर अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुक्ता नन्द सिंह अतुल सिंह (प्रबंधक रतसर इंटर कॉलेज एवं कल्चुरी पाठशाला) द्वारा अखण्डा नन्द सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित व स्वास्थ्य मेला के फीता काट कर शुभारंभ करते हुये कहा की प्रमुख जी सच्चे समाज सेवी थे जो जनता की सेवा कर्मठता इमानदारी से करते थे, उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी! स्वास्थ्य मेला में मऊ का सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल शारदा नारायण, बनारस का सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल सुधा सर्जिकल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बलिया का जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल, ओम सांई डेंटल सर्जन डा० रविकेश कुमार सिंह, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, डॉक्टर लाल पैथ बलिया, डॉक्टर आर के सिंह, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश गोंड, अतुल पाठक, रवि सैनी, सोमा जी सहित स्वास्थ्य मेला में सर्जन, फिजिशियन तथा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकगणो द्वारा उपस्थित हजारों लोगों को नि:शुल्क परामर्श और दवा का वितरण व लालपैथ द्वारा निःशुल्क जाच किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह, तृप्ती सिंह, दिप्ती सिंह, भानु प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह टिंकू, सहित असलम, संतोष, श्रीप्रकाश, संजय अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

टाइगर 3 के साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली हिट देने पर सलमान खान ने कहा, “टाइगर” फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी !’

rktvnews

भोपाल:30 जून तक चलाये पैक्स का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना।

rktvnews

श्रम विभाग के धावा दल द्वारा दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:माले के दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन में 205 लोगों ने किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment