RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन एवं पर्यावरण विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)14 फ़रवरी।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में गुरुवार को वन एवं पर्यावरण विभाग के जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई।
वन अपराध से संबंधित विभिन्न प्रकार के कृत्यों की रिपोर्टिंग एवं इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इसके तहत वृक्षों के पातन, अवैध खनन, वनभूमि पर अतिक्रमण, अवैध आरा मिल/काष्ठ आधारित उद्योग का संचालन की विधिवत रिपोर्टिंग करने को कहा गया। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
वन प्रमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष अवैध पातन के 13 तथा अवैध आरा मिल के 9 मामलों में कार्रवाई की गई है।
किसी भी तरह के अवैध माइनिंग के संदर्भ में जिला खनिज विकास पदाधिकारी मासिक रिपोर्ट देंगे। वृक्षों के अवैध पातन एवं अवैध आरा मिल के संचालन के संदर्भ में सभी अंचलाधिकारी रिपोर्ट करेंगे।
वृक्षों के अवैध पातन की सूचना जिलाधिकारी के नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06152 240005 पर दी जा सकती है। डायल 112 पर भी इस संबंध में जानकारी दे सकते हैं।
बताया गया कि जंगली जानवरों के आक्रमण से घायल होने, मृत्यु होने एवं फसल क्षति होने पर सहाय्य राशि भुगतान का प्रवधान है। घायल या मृत्यु होने पर वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जांचोपरांत नियमानुसार सहाय्य राशि का भुगतान किया जाता है। इसी प्रकार फसल क्षति होने पर कृषि एवं वन विभाग के संयुक्त निरीक्षण के आधार पर निर्धारित दर के आधार पर सहाय्य राशि का भुगतान किया जाता है।
बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

सांसद विजय कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टोल नीति में महत्वपूर्ण सुधारों को दी मंजूरी, टोल अवधि अब एक साल, अधिकतम 3 माह बढ़ेगा कान्ट्रेक्ट।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर सपत्नीक भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया।

rktvnews

सारण:छपरा एवं सोनपुर आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास पर होगी सार्थक पहल – जिलाधिकारी

rktvnews

जीवंत होली उत्सव की साक्षी बड़वा की समृद्ध होली परम्परा।

rktvnews

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

Leave a Comment