RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पीएनबी द्वारा हाउसिंग लोन एक्सपो तथा सौर उर्जा के लिए ऋण मेला आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फ़रवरी। शुक्रवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह रामना मैदान में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा हाउसिंग लोन एक्सपो तथा सौर उर्जा के लिए ऋण मेला का आयोजन किया गया। जिनका उद्‌घाटन भोजपुर जिला के पद्मश्री डॉ भीम सिह भवेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख संदीप डोंगरे ने श्री सिंह को सम्मानित किया तथा पी० एन० बी० द्वारा आयोजित होम लोन एक्सपो विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा नगरवासियों को ज्यादा से ज्यादा ऋण लेने का अनुरोध किये।
इस ऋण एक्सपो में वास्तु विहार की दो स्टॉल तथा सौर उर्जा के दो स्टॉल के अलावा बैंक के अन्य सभी ऋण जैसे डिजिटल ऋण, कार ऋण आदि के स्टॉल लगे थे।इस अवसर अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश चौधरी एवं स्टेशन रोड के मुख्य प्रबंधक अनुप कुमार चौक शाखा के मुख्य प्रबंधक जावेद जी, रमना रोड शाखा के राजीव रंजन, डी टी रोड के प्रबंधक आर के त्रिपाठी, अनाईठ के सतीश कुमार पाठक, उदवन्त नगर के राकेश झा, पियनियाँ शाखा के मनोज कुमार कोईलवर शाखा के वरीय प्रबंधक सुनील कुमार के साथ मण्डल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक शंभू कुमार महतो आदि ने अपने विचार साझा किया और सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर PLP के मुख्य प्रबंधक अमरेश जी अपने को टीम के साथ उपस्थित थे ।ताकि ग्राहक को तत्काल ऋण स्वीकृत कर दिया जाए।होम लोन एक्सपो तथा सोलर उर्जा ऋण हेतु ग्राहको के बीच उत्साह व भीड़ देखा गया । एक्सपो दिनांक 8 फरवरी को भी किया जायेगा। पंडाल के विभिन्न स्टालों पर मंडल कार्यालय के महिला सहकर्मी पूरे उत्साह के साथ कार्य करती नजर आई।

Related posts

मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया।

rktvnews

मतदान की तारीखों का ऐलान : पर क्या चुनाव होगा भी!

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:18वीं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की मदद से आकांक्षा ने कठिनाइयों को दी मात, रोजगार पाकर जगी नई उम्मीद।

rktvnews

Leave a Comment