RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों की लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

जीविका दीदियों द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए उत्पादों की सराहना की।

सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 772 लाभुकों को 2 करोड़ 17 लाख का चेक किया वितरित।

वित्तीय समावेशन के तहत 2508 स्वयं सहायता समूह को 93 करोड़ 80 लाख 50 हजार का चेक वितरित।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)06 फ़रवरी।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में लखीसराय के बालगुदर गांव में पहुंचे।यहां उन्होंने संग्रहालय, खेल मैदान का उद्घाटन किया। उन्होंने जीविका स्टॉल पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया । स्टॉल पर उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना के 775 लाभुकों को 2 करोड़ 17 लाख एवं वित्तीय समावेशन के तहत 2508 स्वयं सहायता समूह को 93 करोड़ 80 लाख 50 हजार का चेक वितरित किया l इस अवसर पर हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभुकों को कीट, फ्रीज एवं 4 जीविका ग्राम संगठन की चाभी जीविका दीदियों को प्रदान किया ।
सतत जीविकोपार्जन योजना के 775 लाभुकों की तरफ से सुमन देवी, सदस्य लक्ष्य सी.एल.ऍफ़, सदर, वित्तीय समावेशन के तहत 2508 स्वयं सहायता समूह के लिए रिंकू देवी, रचना सी.एल.ऍफ़ , रामगढ चौक एवं जीविका भवन प्रतिरूप का चाभी, पिंकी देवी, सदस्य , लक्ष्य सी.एल.ऍफ़, सदर को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। हिमांशु शर्मा , मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका ने किराना किट वेदा देवी , सदस्य, अनमोल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, बड़हिया , फ्रीज नीतू देवी को प्रदान किया।
प्रगति यात्रा के क्रम में स्वयं सहायता समूह से जुडी जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाईं गई। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उतापदों को सराहा और उनसे बातचीत करते हुए उनकी हौसला अफजाई भी की।सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभुकों द्वारा बांस से निर्मित उत्पाद, सुजनी , लकड़ी के उत्पाद , मशरूम का अचार एवं जैम , जीविका दीदी की नर्सरी में उत्पादित विभिन्न प्रकार के पौधों, कृषि उद्यमी के स्टॉल और हस्तशिल्प के तहत कृत्रिम फूल, टेडी वियर, खिलौने, टोकरी, पंखा और पत्तल आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉल धारकों में खुशबु देवी, राधा देवी, पुष्पा देवी, श्रीमती अनीता देवी, रीना देवी, अनामिका देवी, संजना कुमारी, रीना देवी थी। रशीदा खातून एवं रिंकू देवी ने जीविका से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आये बदलाव को मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया l जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को बांस से निर्मित जहाज को भेंट स्वरूप समर्पित किया ।जीविका स्टॉल पर पिंटू चौधरी , जिला परियोजना प्रबंधक, और रौशन कुमार, प्रबंधक, संचार ,जीविका ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैशाखादि, पुथंडु, विशु, नब बर्ष और बोहाग बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जे०पी० गंगापथ पर चल रहे लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स!डीएमसीएच में 2500 बेड का नया अस्पताल मिथिला के लिए बड़ी सौगात, मिथिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार : संजय कुमार झा

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment