RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 5 फरवरी। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर ज्ञापन दिया तथा राज्य में व्याप्त अराजक स्थिति से महामहिम को अवगत कराया। इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट पर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई तथा रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएँ हो रही हैं। शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जाति धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है विशेष रूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं तथा राज्य और केंद्र के मंत्री सैकड़ों राउंड फायरिंग को जायज ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे अराजकता एवं अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है लेकिन मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर हैं।

Related posts

16 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने बिम्सटेक देशों और मालदीव के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

rktvnews

राज्य की रेल विकास परियोजनाओं की जल्द ही होगी फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट: संजीव कौशल

rktvnews

पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

मस्कट ओमान में जूनियर एशिया कप 2024

rktvnews

Leave a Comment