RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया ककिला क्लस्टर का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 फ़रवरी।आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने ककिला क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय ककिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहरी क्षेत्र में निर्माणाधीन खेल मैदान के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने कॉलेज परिसर में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल मैदान और विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट मैदान के निर्माण कार्य को भी अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की प्रयोगशालाओं की स्थिति का आकलन किया और प्राचार्य को सभी आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया और जिला शिक्षा पदाधिकारी को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने, रंग-रोगन एवं अन्य सुधार कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एक्ट्रेस युविका चौधरी को डेलिवरी के बाद हुआ डिप्रेशन, आइये जानते हैं पोस्ट पार्टम को मैनेज करने के तरीके:डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले को दी 1378 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1220 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

अमृतवर्षा

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के शिरडी में लगभग 7500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सहारा वृद्धाश्रम का भव्य शुभारंभ, बुजुर्गों के सम्मान की दिशा में अहम पहल।

rktvnews

Leave a Comment