पुलिस वर्दी की आड़ में बिहार में हो रही गुंडागर्दी।
कांग्रेस नेता शकिल अहमद खां के बेटे की मृत्यु पर इंसाफ मंच शोक प्रकट करता है:क्यामुद्दीन अंसारी
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03फरवरी।इंसाफ मंच के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल रविदास व प्रदेश सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने प्रेस ब्यान मे पुलिस द्वारा मधुबनी के कटैया में इमाम मो. फिरोज की बेरहमी से की गई पिटाई को पुलिस के भाजपाकरण का खतरनाक संकेत बताया है।वाहन चेकिंग के नाम पर एक नौजवान की पकड़कर बर्बर पिटाई न केवल गैर कानूनी है, बल्कि संविधान का अपमान है। पुलिस का काम गाड़ी पकड़ना या फाइन चार्ज करना हो सकता है लेकिन फिजिकल एसॉल्ट का कोई अधिकार उसे नहीं है।
दोनों नेताओं ने कहा कि जब पुलिसवर्दी की आड़ में गुंडागर्दी करने लगे, तो यह कानून के राज का नहीं, बल्कि आतंक के राज का संकेत है।यह घटना पुलिस के मुस्लिम विद्वेष और सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाती है, जो न्यायप्रिय समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।
हम संविधान और इंसाफ पसंद सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं. बिहार में नफरत और आतंक की राजनीति नहीं चलेगी।
इंसाफ मंच के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल रविदास और प्रदेश सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कांग्रेस नेता शकिल अहमद खां के इकलौते बेटे अयान की खुदकुशी की घटना पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें खिराजे अकिदत पेश की।

