RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बसंत ऋतु प्रकृति की सुंदरता और जीवन की नई शुरुआत का है प्रतीक : माया श्रीवास्तव

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।महिलाओं को स्वाबलंबन करने और महिलाओं के अत्याचार पर अत्याचार को रोकने के मामले में आतुर संगठन समर्थ नारी समर्थ भारत ,कला संगम संगठन की महिलाओं ने बसंतोत्सव मनाया। इस मौके पर संगठन की महिलाओं ने पीले परिधान में फूलों की होली खेली और बसंत गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी।कला संगम की संचालिका ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश महा मंत्री,संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका बिहार झारखंड एवं वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वसंत ऋतु प्रकृति की सुंदरता और जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है।यह ऋतु अपने साथ नई उमंग ,नई आशा और नई जीवन शक्ति लाती है।
वसंत ऋतु का संस्कृतिक महत्त्व बताते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि इस ऋतु में प्रकृति भी भावविभोर हो जाती है, इस ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। इस ऋतु में महा शिवरात्रि वसंत पंचमी ,होली रंगों का त्यौहार है, जो हमें जीवन में नई रंगत ,नई उमंग लाने का सन्देश देता है।वसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान और कला की देवी सरस्वती माता की पूजा का त्यौहार है, जो हमें ज्ञान और कला के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है ।इस अवसर पर महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों और वसंत गीतों का आंनद उठाया और एक दूसरे को बधाई दी , और आने बाला समय सुख एवं शांति पूर्ण बीते इसकी कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक , संचालन अनिता मिश्रा, धन्यवाद सरिता सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक,प्रदेश उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव,संगीता श्रीवास्तव, गीता रानी , पटना महानगर अध्यक्ष अनीता मिश्रा, पटना महानगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, संगीता दुबे, पटना महानगर सचिव राखी सिंह निधि कमारी सहिं बिना सिन्हा , रीना शर्मा,गीता रानी ,सुनीता देवी , निशा सिंह ,प्रिया चांदनी प्रतिमा सहनी , पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण ठाकुर रीता वर्मा ,नीलम वर्मा, संजू देवी सिवनी कुमारी, फूलन देवी, छोटी देवी,रेखा देवी,चन्नी देवी ,जुली कुमारी बबली देवी छोटी देवी , सजला देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

मुज्जफरपुर से अपहृत चिकित्सक पुत्र विवेक को भोजपुर से किया बरामद।

rktvnews

भोजपुर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने हेतु भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

चतरा:अनुमोदन व अनुश्रवण समिति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

नवादा: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा सदर अस्पताल, नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार।

rktvnews

Leave a Comment