RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:जैन धर्मावलंबियों ने निकाली वार्षिक रथ यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण से जैन धर्मावलंबियों के द्वारा वार्षिक रथ यात्रा निकाला गया। शोभायात्रा रथ पर सौभाग्यशाली पात्र में श्रीजी को विराजमान कर्ता रश्मि-सतेन्द्र कुमार जैन, सारथी के रूप में अनुज कुमार जैन, कुबेर इंद्र सिद्ध विजय जैन, प्रथम इंद्र रेखा-राजेश जैन, द्वितीय इंद्र बाल कृष्ण अग्रवाल रहे। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण से निकलकर गोपाली चौक, धर्मन चौक, बिचली रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन एवं वृहद शांतिधारा संपन्न हुआ। पंचामृत अभिषेक करने का सौभाग्य विभिन्न सौभाग्यशाली पात्रों के साथ मंगल आरती सपना-अनीश कुमार जैन, शांतिधारा रेशू-आकाश जैन एवं जयमाला का सौभाग्य कृष्ण कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण से बसंत पंचमी के पावन शुभ अवसर पर परम्परागत रूप से प्रत्येक वर्ष भगवान पार्श्वनाथ की भव्य शोभायात्रा आरा दिगंबर जैन समाज की ओर से निकाला जाता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशांक जैन ने किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ स्मिता जैन के विशेष सहयोग से साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में था जिसे सभी भक्तों ने आनंद रूप से ग्रहण किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, रीना जैन, डॉ आदित्य विजय जैन, विभु जैन, धीरेंद्र चंद्र जैन, संयोजक आकाश जैन, सह संयोजक अजय कुमार जैन, मनोज जैन, डा श्वेता जैन, रौशन चंद्र जैन, पूर्णिमा जैन, मंजुला जैन, पूनम जैन, साक्षी जैन, उषा जैन, रविश जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

Related posts

पटना: प्रियंका रानी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नए निदेशक के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

राजस्थान:नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर तंत्र (NCORD) की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बकरीद के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक।

rktvnews

दरभंगा:परियोजना कर्मी एवं कैडर्स हेतु सम्मान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:बिहार आइडिया फेस्टिवल पर महिला कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जमुई:मानव श्रृंखला बना मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment