RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शिक्षा के अभाव में नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ : भवेश

पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश का किया गया नागरिक अभिनंदन।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फ़रवरी।चरपोखरी प्रखण्ड के पसौर गाॅव में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डाॅ भीम सिंह भवेश का नागरिक अभिनंदन किया गया। पंचायत सरकार भवन परिसर में हरेन्दर राम के नेतृत्व में मुसहर जाति के लोगों द्वारा आयोजित भव्य समारोह की अध्यक्षता विरेन्द्र राम तथा संचालन शैलेन्द्र कुमार ने किया जहाॅ फूल माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में शिरकत कर रहे लोगों को सम्बोधित करते हुए पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भवेश ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे समाज में मुसहर जाति के लोग सर्वाधिक गरीब हैं, जो हृदय से इमानदार प्रवृत्ति के लोग होते हैं। जिस तरह समाज में सर्वाधिक गरीब हैं, उसी तरह सबसे अधिक अशिक्षित भी है। यही कारण है कि शिक्षा के अभाव में अन्य लोग सरकारी योजनाओं में इनकी हिस्सेदारी लूटने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से सभी बच्चों को विद्यालय भेजने का आह्वान करते हुए कहा कि गरीबी दूर करने का यही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने लोगों से रोना छोड़कर कुछ करने का नसीहत देते एकजुटता के साथ एक दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया। मुसहर टोली के लोगों का आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, जाॅब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रहने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए स्थानीय विकास मित्र एवं शिक्षित युवाओं से योग्य लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर दुर्जन राम, लक्ष्मण राम, राजनाथ राम, नागेन्द्र राम, बृजनंदन मुसहर, काशी राम, धरमू राम, गोलू राम, सत्येन्द्र राम, गुडू राम एवं जयकिशन सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। इसके पूर्व पद्मश्री डाॅ. भवेश ने काली माता मन्दिर में आशीर्वाद ग्रहण किया जहाॅ समाजसेवी प्रशान्त सिंह मिंटू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पुष्पमाला व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। जहाॅ जन सुराज के महिला नेत्री डाॅ पद्मा ओझा, सुदामा सिंह, बेद नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह एवं शुभम कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुष क्षेत्र में बीमा एकीकरण और अनुसंधान के लिए सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

भोजपुर: विवाद में चली गोली से एक की मृत्यु।

rktvnews

वरिष्ठ वंश लेखक प्रतिनिधि सम्मेेलन 2023 वंश लेखन के साथ-साथ सरकारी योजनाओ को भी घर-घर पहुचाए! वंशलेखक -संस्कृत शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को उनकी जनकल्याणकारी योजनाओ के लिये बताया ‘इतिहास पुरूष‘

rktvnews

नालंदा:नेपुरा में वंदना श्रीवास्तव का व्याख्यान: संस्कार , स्वास्थ्य और शिक्षा

rktvnews

भोजपुर: मुखिया संघ ने की बैठक।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment