RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिहिया रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियारों और कारतूस सहित दो लोगो को किया गया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,16अप्रैल।आज बिहिया रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12392 से हथियारों सहित 2 लोगो की गिरफ्तारी की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए रेल थाना आरा प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त जिनका नाम हरिओम पिता मोती चंद जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) और सुमित सिंह पिता बलराम सिंह,जिला राय बरेली (उत्तर प्रदेश) को एसटीएफ के द्वारा बिहिया रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12392 से 2 पीठू बैग के साथ पकड़ा गया बरामद किए गए दोनो बैग के अंदर से दो रिवॉल्वर,एक पिस्टल ,2 मैगजीन सहित 200 चक्र गोलियां बरामद की गई। इस संबंध में आरा रेल थाना द्वारा अजीत कुमार सिंह एसटीएफ,पटना के वादी के रूप में मामला दर्ज किया गया जिसका अनुसंधान पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार दास द्वारा किया जायेगा।

Related posts

ममता की छांव से मरहूम हुए मासूम, जिम्मेवार कौन? : रघुपति यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य में तुलसी और भारतेन्दु ही लोकनायक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति रामचंद्र सिंह द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ 09 से 15 अगस्त के दौरान पूरे देश में चलाया जाएगा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment