RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक : संतोष कुमार गंगवार

राष्ट्र सेविका समिति एवं रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयोजन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 30 जनवरी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्र सेविका समिति, राँची महानगर एवं स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, राँची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार, रांची में आयोजित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह’ के अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक बताते हुए कहा कि वे केवल एक कुशल प्रशासिका ही नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने शिक्षा, कला, संस्कृति और धर्म के संरक्षण हेतु अनुकरणीय कार्य किए। उनकी शासन-व्यवस्था पूर्णत: प्रजा के हितों पर केंद्रित थी, जिससे समाज को नई दिशा प्रदान की।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की ओर अग्रसर हैं, तब अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों के योगदान से हमें नई प्रेरणा मिलती है।
श्री गंगवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन न केवल प्रशासनिक दक्षता, बल्कि परोपकार और नारी सशक्तिकरण का भी सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने इस समारोह के आयोजन के लिए राष्ट्र सेविका समिति एवं रांची विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए विश्वास प्रकट किया कि यह प्रयास लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणादायी गाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related posts

मोदी जी हैं वचनभंगी : शिवानंद

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में दिखाई गई स्थानीय भाषाओं की फिल्में! राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित स्थानीय भाषाओं की फिल्मकारों की फिल्मों का किया गया प्रदर्शन।

rktvnews

सांसद ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

आरा शहरी क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 69 वी संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र ने “नटराज : ब्रह्मांडीय ऊर्जा की अभिव्यक्ति” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment