RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गांधी जी की शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।आज सत्य और अहिंसा के पुजारी, त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 77 वां शहादत दिवस शहीद भवन कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अशोक राम ने की। उपस्थित सदस्यों ने बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि महात्मा गांधी ने हमेशा देश को अहिंसा का रास्ता दिखाया, लेकिन वे खुद फिरकापरस्त ताकतों के राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हो गये। साबरमती के संत महात्मा गांधी हे राम कहकर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा हो गए। बापू हमारे बीच नही है लेकिन उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में अशोक राम, अशोक यादव, रजी अहमद, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, दिलीप कुमार पाण्डेय, डॉ आशुतोष ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, रशीद इमाम मिंटू, चितरंजन सिंह मुन्ना, गोपाल कृष्ण गोखले, अरविंद सिंह, श्रीकांत राय, श्याम बाबू राम, सूरज प्रकाश, रवि राम, आनंद तिवारी, राज कुमार शर्मा, डॉ राम नारायण, दिलीप कुमार सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

राजस्थान:खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया खेल संकुल का निरीक्षण।

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाला तिरंगा मार्च! सैकड़ों युवा हुए सम्मानित।

rktvnews

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन रोकने की दिशा में उठाएं सख्त कदम : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment