RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुण्य तिथि पर रक्तदान,जांच और हेलमेट वितरण कर बोले डा कुमार जीतेन्द्र, दुनिया का सबसे अच्छा दान है रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से स्वर्गीय डॉ केदार नाथ गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में रक्तदान शिविर सह निःशुल्क चिकित्सा शिविर दवा वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध हड्डी रोग सर्जन डॉक्टर कुमार जितेंद्र उपस्थित रहे। सबसे पहले इस जनपद के लोकप्रिय चिकित्सक डॉक्टर के एन गुप्ता के तस्वीर पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।तत्पश्चात इनके द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 25 हेलमेट का वितरण किया गया। इन्होंने श्रद्धांजलि देते डॉक्टर गुप्ता के जीवन वृत्त को और उनके किए गए कार्यों पर विशेष प्रकाश डाला। तत्पश्चात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पूर्व में भी लोगों में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु तथा टू व्हीलर वाहन चालक का सड़क दुर्घटना में जान नहीं जाए इसके लिए हेलमेट का वितरण किया। रक्तदान करने वालों को आभार व्यक्त करते हुए इन्होंने बताया कि आपका पवित्र और नेक काम केवल पीड़ितों की जान बचाने के लिए होता है।हर लोगों को रक्तदान करनी चाहिए चुकी इससे बढ़िया दान दुनिया में और कुछ नहीं है ।इस रक्त के कारण ही दुर्घटनाग्रस्त मरीज,ऑपरेशन में चिकित्सक किसी का भी सफल इलाज कर पाते हैं।
रोटी बैंक प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है।आज भी उसी अभियान के तहत रक्तदान हुआ। कुल 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर डॉक्टर के एन गुप्ता के प्रति सच्ची सेवा सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।वही कई लोगो को निः शुल्क चिकित्सीय परामर्श के बाद दवा वितरण किया गया ।रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी ने कहा की आज मौनी अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देना उनका स्मरण करना सराहनीय कदम है।
हुये रक्तदान से बढ़िया कार्य कुछ भी नहीं हो सकता है ।आरा रोटी बैंक के सचिव कमलेश तिवारी ने बताया कि हम लोग संस्था के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा, रक्तदान पौधारोपण जैसे अनेक कार्यक्रम चलाते रहते हैं। रक्तदान करने वालों में मोहम्मद अशरफ विपिन कुमार बलजीत कुमार सिंह अमर कुमार सिंह सुशील चंद्र केसरी अनुराग कुमार सिंह, अमिताभ कुमार कुमार मोहित राहुल सिंह आदि रहे।
वही शिविर संचालन में डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,डॉ बी पी सिंह,डॉ निर्मल कुमार सिंह,डॉ शैलेश चंद्रा,डॉ अनिल कुमार उपाध्याय,मन्नू तिवारी संस्था के अध्यक्ष कुमार रोहित,राजेश कुमार,कुमार अमित,राहुल कुमार,रवि सहाय,सतीश सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे ।

Related posts

दरभंगा: मंत्री ने विकास मित्रों को योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राष्ट्रीय तुलसी साहित्य अकादमी की सृजन श्रृंखला 47 अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने स्किल कौंसिल फ़ॉर माइनिंग सेंटर का द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत किया उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ : सत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी।

rktvnews

पीएम ने बताया, नमो ऐप में महत्वपूर्ण भाग है जो स्थानीय सांसद के साथ जुड़ने में सहायता करता है।

rktvnews

भोजपुर:एनकाउंटर एवं बुल्डोजर राज के खिलाफ भाकपा-माले का विरोध, मुख्यमंत्री का जलाया पुतला!

rktvnews

Leave a Comment