RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

शहर में बढ़ते जल संकट के प्रति लापरवाह है नगर निगम -दिलराज प्रीतम!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,15अप्रैल।आरा शहर के वार्ड नं०-40 महादलित कालोनी में पिछले 15 दिनों से समरसेबल खराब होने से उस कालोनी में इस भीषण गर्मी में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है।इस जल संकट को दूर करने के लिए समरसेबल को मरम्मत करने व मरम्मती नहीं होने तक टैंकलोरी द्वारा पानी की व्यवस्था करने के लिए आज आरा नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त से माले का प्रतिनिधिमंडल मंडल मिला!माले नेताओं ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब जल संकट को दूर करने की मांग की है!प्रतिनिधिमंडल में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लल्लू कुमार,कृष्णा पासवान,जीरामोती देवी,पुजा देवी शामिल थी!
आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा शहर मे भीषण गर्मी में जल संकट बढ़ रहा है!जल स्तर भाग रहा है और चापाकल सुख रहे है!लोग पानी के लिए तड़प रहे हैं!नल-जल योजना के तहत लोगों को पानी नहीं मिल रहा हैं!शहर के विभिन्न मोहल्लों में नल-जल योजना के बिछे पाइप उखड़ रहे हैं!सरकारी चापाकल खराब पड़ा है! जो लोग शहरों में व्यवसाय करने आते हैं उन्हें भी पानी के लिए संकट का सामना करना पड़ता हैं!ऐसी विकट परिस्थिति में आरा नगर निगम कान में तेल डालकर सो रहा है!उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम बढ़ते जल संकट को दूर नहीं करेगा तो माले आंदोलन खड़ा करेगा!

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:चार सौ बच्चियों ने एक साथ डांडियां प्रस्तुत कर बांधा समां।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु एवं समग्र शहरी विकास योजना की संचालन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने पर बिफरे आदित्य पासवान,बोले प्रतिमा खंडित कर सकते है विचारधारा नही।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने सभी सीओ, एसडीओ, ए.टी.एम./बी.टी.एम. के संग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर दिए आवश्यक निदेश।

rktvnews

Leave a Comment