RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने पर बिफरे आदित्य पासवान,बोले प्रतिमा खंडित कर सकते है विचारधारा नही।

RKTV NEWS/ पटना (बिहार) 29 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला बिहार शरीफ ( भागनबीघा ) में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित किया गया । इसकी जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने उक्त घटना की कठोर शब्दो में निंदा करते हुए कहा है की बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा खण्डित कर देने से कोई बाबू कुँवर सिंह नहीं बन जाएगा।महाराणा प्रताप भी नहीं बन सकता। प्रतिमा खण्डित हुई है , विचारधारा नहीं , संविधान नहीं।
उन्होंने कहा की बाबा साहब कोई एक जाति के नहीं थे अपितु देश के धरोहर थे और हैं भी।ऐसी धरोहरों की प्रतिमा का अपमान कोई अवसादग्रस्त या सिरफिरे ही कर सकते हैं।
सिरफिरे को कांके स्थित पागलखाने में भेजा जाना चाहिए या अगर अपराधी है तो सलाखों के भीतर होना चाहिए।
खंडित प्रतिमा स्थल का दौरा करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने एक सामाजिक संदेश देते हुए कहा की जो भी इस तरह के घृणित कार्य कर रहे है वे इतिहास पढ़े और कुछ सबक लें।
अगर प्रतिमा खण्डित करना कोई उन्माद है तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि उन्हें कठोर से कठोर सजा दे ताकि समाज में शांति भंग न हो और न ही कोई उन्मादी समाज में आग लगा पाए।याद रहे ऐसे उन्मादी किसी के नहीं होते इसलिए बिहार ही नही बल्कि पूरे देश के लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।

Related posts

इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु ट्रायल ।

rktvnews

भोजपुर:चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

रायुपर : मंदिरों में चढ़े फूलों से बना रही सुगंधित हर्बल गुलाल।

rktvnews

भोजपुर:विपक्ष द्वारा संसद परिसर को पिकनिक स्पॉट बनाना लोकतंत्र के मंदिर का अपमान : दुर्गा राज

rktvnews

एस बी कालेज में प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment