RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:झंडोतोलन के बाद घर लौट रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर-दामोदरपुर बांध पर बनी सड़क पर दो बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। जख्मी शिक्षक योगेंद्र प्रसाद दामोदरपुर के शिवरतन प्रसाद साह का पुत्र बताया जाता है। शिक्षक योगेंद्र प्रसाद प्राथमिक विद्यालय चमरपुर में कार्यरत हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षक योगेंद्र प्रसाद अपने विद्यालय में झंडोतोलन में भाग लेने के लिए गये थे। वे चमरपुर से अपने गाँव दामोदरपुर लौट रहे थे। रास्ते में बहोरनपुर-दामोदरपुर बांध पर बनी सड़क पर दो बाइक सवार अपराधियों ने उनको रोक कर गोली मार दी। गोली कनपट्टी के पास लगी है। शिक्षक योगेंद्र प्रसाद का इलाज आरा के डॉ विकास कुमार के निजी क्लीनिक में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी को आरा स्थित डॉ विकास कुमार के क्लीनिक में भेजा गया है। फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

सुपौल: स्वच्छता पर्यवेक्षको का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी जी पर आयोजित हुआ विचार गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय मे तोङफोङ

rktvnews

सारण:विभाग की पहल: सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के बाद माताओं को दिया जा रहा है जच्चा-बच्चा कीट।

rktvnews

एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दिल्ली कैंट में भव्य शुभारंभ हुआ।

rktvnews

बचत कहाँ बा हो, सब कमाई ओकर बीमारी में भसम होखल जात बा : यथावत

rktvnews

Leave a Comment