RK TV News
खबरें
Breaking News

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंडाल में 10 स्टाल के माध्यम से आयोजित की है प्रदर्शनी।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 26 जनवरी।महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होकर 26 फरवरी 2025 तक हो रहा हैl महाकुंभ 2025 144 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा हैlइस महाकुंभ में देश -विदेश से 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा, यमुना व सरस्वती नदियों के संगम में डुबकी लगाने वाले हैlदेश के केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों ने महाकुम्भमें आने वाले संबन्धित श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर अनेकों प्रदर्शनी आयोजित की हैंlसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकारने एक बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन महाकुम्भ में किया हैlदेश के किसानों की सेवा में सेवारत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकारने देश में कृषिरत, किसानों के हितों को ध्यान में रखकर महाकुंभमें आने वाले श्रद्धालुओं के लिए, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पंडाल में 10 स्टाल के माध्यम से एक प्रदर्शनी आयोजित की है जिसमें 1स्टॉल राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड को, 2स्टॉलमधुमक्खी पालन कोएवं 7 स्टाल एफ.पी.ओ को (संदीप फारमर्स प्राइड,मखाना- बिहार, विश्व धारा –बिहार, कान्टीया खाईवरपुर एफ.पी.ओ. कुन्धियारा एफ. पी. ओ. आनापुर एफ. पी. ओ. एवं मझावन कृषि चेतना एफ.पी.ओ, मिरजापुर) स्टाल आंवटित किए गए हैं। एफ. पी. ओ एवं मधुमक्खीपालन को मंत्रालय द्वारा प्रमोट किए जाने के उद्देश्य से उक्त प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैlसाथ ही,1 स्टॉल आने वालेखेतीहर श्रद्धालुओं को बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NIC को प्रदान किया गया है।उक्त सभी स्टॉल मुफ्त मुहैया कराये गये हैं।इस प्रकार कृषि से सम्बन्धित प्रदर्शनी का लाभ महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु किसान उठा रहे हैl

Related posts

उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:बेरोजगार युवक यूवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 सितंबर 24

rktvnews

आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’:42वीं जन्म-जयंती पर विशेष

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:डॉ.बी के शुक्ला के पुत्र के असामयिक निधन पर आईएमए द्वारा शोक सभा।

rktvnews

Leave a Comment