RK TV News
खबरें
Breaking News

एमपीएलएडी योजना के तहत न्यू फंड फ्लो प्रक्रिया के लिए ई-साक्षी पोर्टल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 जनवरी।सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा 22.01.2025 को नई दिल्ली में MPLAD योजना के अंतर्गत न्यू फंड फ्लो प्रक्रिया के लिए ई-साक्षी पोर्टल पर एक व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का उद्घाटन सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव पूजा सिंह मंडोल ने किया। सत्र के दौरान, एमपीएलएडीएस प्रभाग ने हरियाणा के राज्य नोडल प्राधिकरण, हरियाणा के सभी 22 जिलों के अधिकारियों और हरियाणा सरकार की विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को पूरी जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। यह कार्यक्रम भारत के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को ई-साक्षी पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करने और उसका उपयोग करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से समृद्ध करना था।

Related posts

बागेश्वर धाम सरकार में सरकार : साम्प्रदायिकता और कॉर्पोरेट का विधिवत पाणिग्रहण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबु सोरेन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।

rktvnews

शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव है महिला अध्यापिकाओं की बढ़ती संख्या।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 5,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए योजना” शुरू की।

rktvnews

केरल के निकायों में भाजपा की जीत का नैरेटिव और जमीनी हकीकत।

rktvnews

भोजपुर में आम तोड़ने के विवाद में ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला।

rktvnews

Leave a Comment