RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजद से आशा देवी के चुनाव लड़ने की चर्चा से ठंड में बढ़ी गर्मी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।अभी भीषण ठंड पड़ रही है। बतौर कंबल वितरण से लेकर सामाजिक सरोकारों में आने जाने का प्रचलन बढ़ गया है। अभी चुनाव की चर्चा हो नहीं रही है लेकिन पूर्व विधायक आशा देवी ने अपनी दावेदारी ठोककर बड़हरा क्षेत्र में चल रहे भीषण ठंड में एक बार गर्मी ला दी है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से खुले रूप से घोषणा कर दी गई है की पूर्व विधायक आशा देवी राजद के टिकट पर इस बार चुनाव लड़ सकती है। जारी संदेश और उद्देश्य तथा बैनर पूरी तरह इशारा कर रहा है कि उन्होंने तैयारी कर ली है अपना मन बना लिया है।फोटो के साथ मिशन 2025 लिखा हुआ है – साथ ही बदलेगा बिहार, बदलेंगे बड़हरा, बदलेंगे आज, सुधरेगा कल लिखा गया है। हालांकि चुनाव का गणित कब बनेगा और कब बिगड़ जाएगा यह पार्टी आला कमान पर निर्भर करता है। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद ही तय होता है कि कौन सा उम्मीदवार किस पार्टी का बनेगा।बहरहाल इसे चुनावी स्टंट भी कहा जा सकता है। लेकिन चुनाव होगा और चुनाव लड़ना भी तय माना जा रहा है।इसकी तैयारी में सभी सियासी दलें जुट चुकी है। पार्टी से लेकर निर्दलीय तक, कार्यकर्ता से लेकर पूंजीपति तक, पुरुष से लेकर महिला तक दो-दो हाथ करने के लिए व्याकुल है लेकिन अभी मैदान के बाहर से ही गदा भांज रहे हैं।भविष्य में क्या होगा ये कोई नहीं जानता है लेकिन आशा देवी की चर्चा से राजनीतिक उफान बढ़ गया है।

Related posts

देवघर:जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन।

rktvnews

भोजपुर:देश के विकास में युवाओं के महत्वपूर्ण भूमिका: ब्रिगेडियर राम नरेश

rktvnews

बड़हरा के सेमरा में किसान पाठशाला का आयोजन।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉलटूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सामुहिक प्रयास व कार्य कुशलता से महाविद्यालय को प्रतिष्ठित करना प्राथमिकता : प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ।

rktvnews

Leave a Comment