RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में तीन नये कानून की मिल रही जानकारी।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)21 जनवरी।डर नहीं न्याय पर आधारित आज़ाद भारत के अपने तीन नये कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जो 1 जुलाई, 2024 से लागू हैं l इन तीन नये कानूनों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की आकर्षक डिजिटल प्रदर्शनी में श्रद्धालु जनों को मिल रही है l
एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ साथ सरकार की नयी नीतियों, कानूनों और भारतीय संविधान की भी जानकारी प्रदर्शनी के दर्शकों को मिल रही है। दृश्य -श्रव्य माध्यम से बताया जा रहा है कि नये कानून के तीन आधार न्याय, निष्पक्षता और सामान्य व्यवहार हैं, कानून के हाथ तकनीक के साथ हैं जिसमें न्याय और नागरिक सुरक्षा को महत्व दिया गया है।
नये कानूनों में भारत की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की आवश्यकताओं के अनुकूल बनाया गया है। तीनों नये कानून भारतीय न्याय प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव के प्रतीक हैं, जो साइबर अपराध, संगठित अपराध जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने और विभिन्न अपराधों के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए नई संरचना प्रस्तुत करते हैं।

Related posts

भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के मथुरापुर में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित। राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 नवंबर 25

rktvnews

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा के पहले स्थापना दिवस पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

माले ने आरा के धरहरा में लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद अभियान आयोजित किया!

rktvnews

गढ़वा:“सही पोषण – देश का मजबूत भविष्य” : उपायुक्त

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment