RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 जनवरी।राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में घूमने आ सकते हैं, सिवाय सोमवार के, जो रखरखाव का दिन होता है। यह उद्यान 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के कारण), 20 और 21 फरवरी (राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन के कारण) और 14 मार्च (होली के कारण) को भी बंद रहेगा।
सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के बीच है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी।

अमृत उद्यान निम्नलिखित दिनों में विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा:

26 मार्च – दिव्यांग व्यक्तियों के लिए
27 मार्च – रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों के लिए
28 मार्च – महिलाओं और आदिवासी महिला एसएचजी के लिए
29 मार्च – वरिष्ठ नागरिकों के लिए
गार्डन में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है वॉक-इन एंट्री भी उपलब्ध है।
राष्ट्रपति भवन 6 से 9 मार्च, 2025 तक अमृत उद्यान के हिस्से के रूप में विविधता का अमृत महोत्सव भी आयोजित करेगा। इस वर्ष के महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

सन्त रविदास ने दिया सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं एकता का संदेश – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

स्व. बैनर्जी ने पदचिन्ह बनाए, उनके सपनों के राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें – मुख्यमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सम्पूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया मुझको सिंगर- द विजै :विकास जैन

rktvnews

राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा पुलिसिंग की दृष्टि से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाया जाएगा : डीजीपी

rktvnews

Leave a Comment