RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पावन पवित्र कुंभ का देश!

पावन पवित्र कुंभ का देश!

ऐसा कौन-सा देश विशेष ,
जिसे किसी से नहीं द्वेष ,
सेवा संस्कृति अजूबा पेश ,
पावन पवित्र कुंभ का देश ।
साधु संतों की होती नगरी ,
कृषकों की हो ऊॅंची पगड़ी ,
आस्था विश्वास की ये डगरी ,
सेवा सत्कार जहॅं हो सगरी ।
जहॉं हो बंधुत्व का समावेश ,
सादगी होता जहाॅं यह वेश ,
सत्कार में होते जन जन पेश ,
भारत पावन कुंभ का देश ।
गंगा यमुना सरस्वती संगम ,
जहाॅं ज्ञानी व गुणी विहंगम ,
नित्य कोटि भक्तों का स्नान ,
जहॅं मिलता भक्ति का उद्गम ।
भारत आस्था में ले महारत ,
नहीं किसी को होता क्लेश ,
देव का होता निवास जहाॅं ,
जयकारा जहॅं जय विश्वेश ।

रचनाकार:अरुण दिव्यांश
डुमरी अड्डा ,छपरा ( सारण )बिहार

 

Related posts

आधी रात को घायलों की मदद को पहुंचे पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव!अपनी देख रेख़ में कराया इलाज।

rktvnews

अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें फील्ड अभियंता, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े कोई भी अधिकारी – जलदाय मंत्री

rktvnews

हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिद्धो- कान्हू के चित्र पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधा बहाल करने में आयेगी तेजी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

सांसद ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

उर्दू से सच्ची नफरत और हिंदी से प्रेम का स्वांग।

rktvnews

Leave a Comment