RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 जनवरी।जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को 10:00 से 2:00 बजे तक जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, 18 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत देश भर में तैयार किए गए प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनियों )का इलेक्ट्रॉनिक वितरण किया गया था जिसके फल स्वरुप तहसील दिवस शनिवार में नहीं हो पाया था शासन की मानसा के अनुरूप अगले कार्य दिवस के अंतर्गत आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 35शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक )सुभाष सिंह ने जन सामान्य की शिकायतें सुनी जिसमें 9शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 2का निस्तारण किया गया और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कैंप लगाया जाता है जिसमें पेंशन, दिव्यांग ,राशन कार्ड आयुष्मान,आवास आदि संबंधित विभाग को स्टाल लगाए जाते हैं और संबंधित लाभार्थी का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाता है जिसमें तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने आज 13दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल , जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे सहित आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Related posts

भोजपुर: PK जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ रानेश्वर अंचल क्षेत्र में डीएमओ की कार्रवाई।

rktvnews

उपायुक्त ने अनुमंडल पुस्तकालय का किया निरीक्षण मौजूद सुविधाओं का लिया जायजा।

rktvnews

शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

शहीद के परिवार को जल्द मिलेगी नौकरी:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment