RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रोटी बैंक पाठशाला में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं कपड़े वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट छठवां स्थापना दिवस आरा रोटी बैंक पाठशाला में पाठ्य सामग्री एवं बच्चो को कपड़े वितरण के साथ सड़क पर जरूरतमंदों तक पहुंचकर भोजन वितरित करके मनाया ।संस्था के अध्यक्ष कुमार रोहित ने बताया की 19 जनवरी 2019 को जरूरतमंदों की सेवा के लिये आरा रोटी बैंक का गठन किया गया था जो आज बृहद रूप से जरूरतमंदों को सेवा करने के साथ दो पाठशाला संचालित करती है । करीब 125 बच्चे निःशुल्क शिक्षा सह भोजन प्राप्त करते है ।साथ ही साथ शहर में किसी भी आपदा में सस्था बढ़ चढ़कर लोगो की मदद करती है ।समय समय पर रक्तदान,मेडिकल कैम्प भी लगाया जाता है ।रात्रि मुहिम में कोई भूखा ना सोए अपना स्लोगन के तहत जरूरतमंदों तक रोटी पहुंचाई जाती है।स्थापना दिवस पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राजेश कुमार,कोषाध्यक्ष सतीश सिंह,क्षितिष भूषण पांडेय,डॉ रवि शंकर तिवारी,राज कुमार केशरी,रवि सहाय,कुमार मोहित सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण।

rktvnews

कॉर्पोरेट प्रबंधन और विकास को बढ़ावा देते हुए आईआईसीए पूर्वोत्तर में पहला क्षेत्रीय परिसर खोलेगा।

rktvnews

आयकर अधिनियम-2025, 1 अप्रैल, 2026 से होगा प्रभावी।

rktvnews

हरियाणा सरकार सीएनजी, पीएनजी बुनियादी ढांचे के विकास हेतु राईट ऑफ यूज व राईट ऑफ वे नीति करेगी लागू।

rktvnews

Leave a Comment