RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)19 जनवरी।शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कैथा में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को टीबी बीमारी के लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पीरामल स्वास्थ्य के जिला समन्वयक अजय नारायण दुबे ने 100 दिवसीय निक्षय शिविर, टी बी स्क्रीनिंग, कैम्पेनिंग अभियान के उद्देश्य के बारे में जागरूक करते हुए उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को टीबी के लक्षणों, उपचार और रोकथाम के बारे में जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया गया कि उच्च जोखिम वाले व्यक्ति या महिला जो पांच वर्ष के टी बी मरीजों, पिछले तीन सालों से टी बी के दवा खाएं मरीजों के सम्पर्क वाले,60 वर्ष से अधिक के लोग, कुपोषित, स्मोकिंग करने वाले, सुगर के मरीज, इत्यादि का रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है अतः ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है व उनका चेस्ट एक्सरे, बलगम जांच निशुल्क किया जा रहा है। टी बी एक गंभीर बीमारी है जो यदि समय पर उपचार न किया जाए तो जानलेवा हो सकती है। जिला यक्ष्मा विभाग रामगढ़ निशुल्क चेस्ट एक्सरे, बलगम जांच करता है एवं निशुल्क दवा वितरण करने के साथ 1000 रुपए मासिक मरीजों को पोषण के लिए दिया जाता है।
अभियान से लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे इसके लक्षणों को पहचानकर समय पर उपचार करा पाएंगे। आपसे अपील हैं कि आप के परिवार या समाज में कोई टी बी के लक्षण वाले व्यक्ति या महिला मिलता है तो उसे नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजे या सहिया दीदी से सम्पर्क को बताएं।
उपस्थित लोगों को टी बी मुक्त रामगढ़ भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई। आज के कार्यक्रम में एस टी एस रुपलाल ठाकुर,एच वी सुशांत गौरव, वार्डेन अल्पना जी सभी शिक्षिका उपस्थित थे।

Related posts

आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति गठित

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1950 करोड़ रूपए की लागत से अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति नालसर विधि विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विरुद्ध विशेष अभियान।

rktvnews

अडानी इंस्टीट्यूट के 17वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मानद डी.लिट. की उपाधि।

rktvnews

Leave a Comment