RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई।

मयूरहंड अंचल क्षेत्र से 104000 सीएफटी अवैध बालू भंडारण जब्त, 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 जनवरी।जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा लगातार भिन्न क्षेत्रों में छापेमारी व जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को देर शाम प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मयूरहण्ड अंचल क्षेत्र में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जहुर आलम के नेतृत्व में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मयूरहण्ड मनीष कुमार, थाना प्रभारी मयूरहण्ड अमित कुमार एवं खान निरीक्षक राजेश हंसदा, जिला खनन कार्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाई गई।
छापेमारी अभियान के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम ने बताया कि मयूरहंड अंतर्गत मौजा सोकी एवं सुगी स्थित बराकर नदी घाट विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू खनिज का उत्खनन परिवहन/भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से अवैध बालू खनिज का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मौजा सोकी एवं सुगी स्थित भिन्न-भिन्न स्थलों पर 70,400 सीएफटी लगभग 704 ट्रैक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। जिसे जब्त करते हुए अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त कुल 8 लोगों एवं कई अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावे दूसरी जगह पर लगभग 36700 सीएफटी भंडारण पाया गया है। इस मामले में संवेदक द्वारा भंडारण के लाइसेंस होने का दावा किया, इसके आलोक में दावे की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में अवैध बालू भंडारण पाया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा अवैध बालू का खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई आमजन को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित सूचना मिलती है तो अविलंब इसकी जानकारी हमें या खान निरीक्षक, खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

राजस्थान विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र, यहां निवेश की अपार संभावनाएं, राज्य सरकार निवेशकों के लिए विभिन्न रियायतों का कर रही प्रावधान:मुख्यमंत्री

rktvnews

लोकतंत्र की हत्या की आधिकारिक घोषणा है राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना-रघुपति यादव ।

rktvnews

हिम्मत, मोहब्बत और इंसाफ की कहानी ‘रोमियो एस3’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर & पिक्चर्स पर।

rktvnews

झारखंड:राज्य में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में BAPS स्वामीनारायण संस्था के “कार्यकर सुवर्ण महोत्सव” को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:शिक्षा का उद्देश्य है समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment