RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व न्यायालय में संचालित वादों की की समीक्षा।

RKTV NEWS/छपरा( सारण)18 जनवरी ।गोपाल मीणा, प्रमंडलीय आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा आज शनिवार को विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों एवं राजस्व न्यायालयों में अन्य वादों की समीक्षात्मक बैठक प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ की गयी।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक सारण प्रमंडल में नीलाम पत्र के लगभग 3693 वादों के निष्पादन एवं इनमें वादों में निहित 50.57 करोड़ रूपये की राशि की वसूली पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसमें और प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादन कराने की दिशा में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नोटिस का विधिवत् तामिला कराने एवं नियमानुकूल Body Warrant/Distress Warrant जारी करने हेतु विशेष रूप निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित बैंक/विभागों के पदाधिकारी भी बकाया राशि वसूलने हेतु नोटिस तामिला में सहयोग करेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को ।

rktvnews

डेंगू से बचें और शहर को बचाएं:न्यायाधीश मितु सिंह

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड नाटक ‘असली धन: श्रम संसाधन’ विभाग की प्रस्तुति रही सराहनीय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए 5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

प्रभु जी रिझे ल रिझावै ल कवन गुनवा से : विश्वकांता जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:मदरसों में शुरू हुआ सेनेटरी नैपकिन चेतना अभियान “पीरियड का पीरियड” का प्रथम चरण,आयोजित वर्कशॉप में छात्राओं को मिली मासिक धर्म स्वास्थ्य व जागरूकता से संबंधी जानकारियाँ।

rktvnews

Leave a Comment