RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सारण:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा जनवरी माह।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमलोगों को जागरूक करना प्राथमिक उद्देदय: जिलाधिकारी

RKTV NEWS/छपरा (सारण)16 जनवरी।जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। परिवहन विभाग के सौजन्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आमलोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जागरूकता रथ एवं जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात के नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्त्तव्य है। इस अयोजन के माध्यम से आमलोगों को यातायात के नियमों के पालन को लेकर जागरूक करना प्राथमिक उद्देश्य है।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित अन्य पदाधिकारी तथा रैली में सहभागी के रूप में स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

rktvnews

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

पृथ्वी और प्रकृति का संदेश!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले जिला स्तरीय संघ महासंघ की बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढ़ी:फाईलेरिया नियंत्रणार्थ “जिलास्तरीय समन्वय बैठक” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment