RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोलकाता के संगीतज्ञ परिवार ने किया भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का अवलोकन।

परिसर में स्थापित भिखारी ठाकुर,बाबू ललन जी और बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण।

मृदंगवादक बाबू ललन जी के संगीत जीवन से हुए परिचित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जनवरी। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच में स्थापित लोक कलाकार भिखारी ठाकुर,एशिया के चर्चित मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह उर्फ बाबू ललन जी और भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमा पर कलकत्ता से आए संगीतज्ञ परिवार ने शत्रुंजय संगीत विद्यालय की केंद्राधीक्षक नीरजा सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया।
मंच का निरीक्षण करते हुए आगंतुकों ने कला ,संस्कृति एवं भोजपुरी पर हो रहे कार्यों की जानकारी भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह से ली।कोलकाता से आए संगीतज्ञ परिवार की टीम में मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर संजय कुमार सिन्हा,होटल हिंदुस्तान कोलकाता के अभय कुमार व उनके साथ नर्मता देवी थी।
इस दौरान संगीतज्ञ परिवार से आए आगंतुकों को मृदंगवादक बाबू ललन जी की पुत्र वधु लीला सिंह और पौत्र पुष्पेंद सिंह ने बाबू ललन जी के संगीत जीवन की कई बातें बताई जो अब तक अदृश्य रही थी।

Related posts

परेशानी होती है जब लोग कहते हैं ,ये export के लिए है; क्यों ? सबसे अच्छा तो हमको खाना और पहनना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी पत्नी संघ का कोईलवर दौरा, मरीजों में कम्बल, ऊनी कपड़े एवं बोर्ड गेम आदि वितरित।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर।

rktvnews

सारण:छपरा सदर अस्पताल में कैंसर के मरीजों का किया जा रहा है बायोप्सी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment