RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया पतंग उत्सव का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पतंग उड़ाकर कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश।

पिंजरापोल गौशाला में गौपूजन एवं गौसेवा भी की।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया।
मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कर्मशील व दानशील बनने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फेस्टिवल में लोक-कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं देशी-विदेशी पर्यटक और आम जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर्व मनाया

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला पहुँचे। उन्होंने सपत्नीक विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया एवं गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात की और बधाई भी दी।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग उड़ाई एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया।

Related posts

रामगढ़:इटली के दंपत्ति ने बालिका गृह से एक बालिका को विधिवत गोद लिया।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का दौरा।

rktvnews

रांची:अबुआ सरकार में सर्वाधिक लूटे पीटे जा रहे गरीब आदिवासी : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक (2025-26) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति आज की आवश्यकता:आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला उद्योग बंधु ,जिला व्यापार बंधु तथा सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment