RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू एवं अन्य पर्वों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 जनवरी।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू एवं अन्य पर्वों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:

“मेरे देश के प्रिय परिवार जनों,

सम्पूर्ण देश पूरे उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ लोहड़ी, मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल का त्योहार मना रहा है।आप सब को इन त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं।
शीत ऋतु की समाप्ति के बाद सम्पूर्ण देश नई फसल का उत्सव के साथ स्वागत करता है। पंजाब में लोहड़ी, असम में माघ बिहु, राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों में मकर संक्रांति और दक्षिण भारत के राज्यों में पोंगल मनाया जाता है।
पावन तीर्थ भूमि प्रयागराज में भी दिव्य और भव्य महाकुम्भ का शुभारंभ हुआ है। आप सभी को इस पुण्य अवसर पर बहुत बहुत मंगलकामनाएं।
समृद्ध भारतीय सभ्यता और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हमारे त्योहार हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और प्राचीन परंपराओं, प्रकृति की उपासना और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति से जुड़े हुए हैं। ये पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई प्रेरणा लेकर आते हैं।
मकर संक्रांति के दिन भगवान भास्कर उत्तरायण होते हैं। हम पृथ्वी पर सभी प्रकार के जीवन को संभव बनाने के लिए भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करते हैं।
जिस प्रकार भगवान भास्कर बिना किसी भेद भाव के हम सभी पर अपनी कृपा रखते हैं, पूरे संसार में अंधकार को अपने प्रकाश से दूर करते हैं, उसी प्रकार हम अपने जीवन से बुराई के अंधकार को दूर करें और सदाचार और सत्कर्म के प्रकाश को अपने जीवन का हिस्सा बनायें ।
आज के दिन हम दान-दया और समर्पण का संकल्प लें। हम सभी यह प्रण लें कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तथा कमजोर वर्गों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
मेरी कामना है कि ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख – शांति और समृद्धि लेकर आए, सभी निरोगी रहें। आप को पुनः लोहड़ी , मकर संक्रांति, पोंगल एवम् बिहू तथा महाकुंभ की हार्दिक मंगलकामनाएं।”

Related posts

छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों पर थिरके कलाकार ट्रांसजेंडरों के कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी नेे किया मंत्रमुग्ध

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीपीएससी 2019 व 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लड़ाकू विमानों के लिए विकसित उन्नत एस्केप सिस्टम का उच्च गति पर रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग।

rktvnews

बक्सर:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

rktvnews

Leave a Comment