RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रामगढ़: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो का किया गया सम्मान🤪पहनाई गई मालाएं,दिए फूल।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर चलाया गया जागरुकता अभियान।

बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए चल रहें चालकों को माला एवं पुष्प देकर यातायात नियमों का पालन करने का किया गया अपील।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)11 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने हेतु लोगों में जागरूकता लाने को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहा पर अभियान चलाते हुए दोपहिया वाहन जो बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन जो बिना सीट बेल्ट लगाए हुए चल रहे चालकों को माला पहना एवं गुलदस्ता देकर वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर से जरूर करने का अपील किया गया।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। वहीं ज़िले के सभी लोगों से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें। अगर दोपहिया वाहन चलाते हैं तो हेलमेट जरूर पहने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय नशा न करें, रैश ड्राइविंग न करें।
वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दें।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जिले के समाहरणालय परिसर,सुभाष चौक, पटेल चौक, नईसराय चौक, कोठार चौक सहित कई अन्य स्थलों पर भी जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी एवं यातायात पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया।

Related posts

इस गर्मी समर कैंप में सीखे ब्यूटीशियन के गुर।

rktvnews

पटना:कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता हैं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप श्रीवास्तव

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने समाहरणालय में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित।

rktvnews

सरकार ने सीजीडी क्षेत्र के सीएनजी (परिवहन) और पीएनजी (घरेलू) खंडों में सम्पीड़ित बायो-गैस के अनिवार्य मिश्रण की घोषणा की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ द्वारा नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

सारण: जिलाधिकारी ने किया बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment