RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: जिला आपूर्ति और सहकारिता पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जिले के राइस मिलों का भौतिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )07 जनवरी। सोमवार को जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के निर्देशानुसार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से नवादा जिले के छह राइस मिलों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सभी मिलों में कस्टम मिल्ड राइस तैयार हैं।
इस अवसर पर मिलों को यह निर्देश दिया गया कि वे कस्टम मिल्ड राइस की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, जिन मिलों द्वारा कस्टम मिल्ड राइस की आपूर्ति में विलंब किया जा रहा है, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है।
ऐसी मिलों को निर्देश दिया गया कि वे 48 घंटे के भीतर कस्टम मिल्ड राइस की आपूर्ति पूरी करें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर आपूर्ति मिले, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,75% क्लास में उपस्थित अनिवार्य:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

जर्जर व बदहाल है शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के 9वें संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

जनहित में उपयोगी कार्य को लेकर उपायुक्त अबु इमरान हुए सख्त!उपायुक्त के निर्देश पर कार्यकारिणी एजेंसी एनआरईपी ने कार्य में रुचि नहीं लेने वाले संवेदकों को तलब कर, दिया अंतिम चेतावनी,तीन दिनों के अन्दर अग्रधन की राशि जमा करें।

rktvnews

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक जकार्ता में हुई।

rktvnews

सुपौल:जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य मेला का उदघाट्न।

rktvnews

Leave a Comment