RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:चकिया प्रखंड स्थित सीता कुंड का किया जाएगा विकास।

RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)03 जनवरी।पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड अंतर्गत पिपरा स्थित पौराणिक स्थल सीता कुंड के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा इस स्थल के विकास हेतु 13.10 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
पिछले सप्ताह 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण जिला में मुख्यमंत्री के द्वारा प्रगति यात्रा के क्रम में यह घोषणा की गई थी कि सीता कुंड धाम के परिसर एवं संपर्क पथ का विकास किया जाएगा। इसके निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
जिलाधिकारी के द्वारा आज सीताकुंड का भ्रमण किया गया। यहां पर जिलाधिकारी ने बताया कि सीताकुंड का विकास कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए 18 माह की अधिक निर्धारित की गई है।
इस स्थल के विकास के क्रम में वहां कैफेटेरिया, प्रवेश द्वार, चहारदीवारी, शौचालय ब्लॉक, दुकानों का निर्माण एवं साइट के विकास संबंधित अन्य कार्य जाएंगे।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किस्त के रूप में 6.55 करोड़ की राशि पर्यटन विभाग द्वारा विमुक्त कर दी गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून:मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर ‘नाटू नाटू’ की पूरी टीम को बधाई दी।

rktvnews

चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 17 जून, 2023 को दिया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment