RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में आनंद मेला का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31दिसंबर। सोमवार को भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी कार्यकुशलता एवं पाककला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेला में 15 स्टॉल लगे थे। प्रत्येक स्टॉल की सजावट एवं रखरखाव छात्राओं के द्वारा ही की गई थी, जो अत्यंत मनभावन था।आयोजन में पाक कला में विशिष्टता का अनुपम खाद्य सामाग्री देखने को मिला जिसमें गुपचुप,पास्ता,ब्रेड पकोड़ा, कचालू,चाट, पापड़ी चाट,भेलपुरी, इटली, दही बड़ा मिक्स वेज पकोडा,इत्यादि था। सभी व्यंजन अत्यंत स्वादिष्ट थे। अभिभावकों ने भी इस अवसर का भरपूर आनंद लिया। इस तरह के आयोजन से छात्राओं का जहां मनोरंजन होता है वही छात्राएं व्यवसायिक कौशल भी सिखाती है। मेला का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रारंभ से ही सभी प्रकार की योग्यता विकसित करना इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। जिससे बच्चे आगे चलकर स्वावलंबी बन सकें। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापिका कुंदन कुमारी ,कमलेश सर, रत्नावली मिश्रा,कृष्ण गोपाल सिंह,सीता देवी, रिंकू श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार,गुलशन आरा, डॉ मनोज कुमार, गीतांजलि कुमारी, भरत कुमार श्रीवास्तव,सुजीत श्रीवास्तव,खुशी सिंह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:लोक भवन देहरादून में “परिवार मिलन समारोह” आयोजित।

rktvnews

लघुकथा लेखन कौशल सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं होने जा रही है शुरू।

rktvnews

भोजपुर:साझी शहादत साझी विरासत की रक्षा के संकल्प के साथ माले-किसान महासभा ने मार्च निकाला।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को राखी बांधकर राजभवन में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में स्वामी कैलाशनंद गिरि व शिवांगी खारवाल की होगी उपस्थिति:छोटू सिंह

rktvnews

सारण:10 नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियोजन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment