RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:62 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 29 दिसम्बर। सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 62 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) विशेष कार्य बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग में, अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है। शालीन को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता के अलावा पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) और राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं एवं संचार के अलावा पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध इकाई (साइबर क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार मानवाधिकार आयोग, विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) विशेष कार्य बल एवं पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार, पी कन्नन को पुलिस महानिरीक्षक, रेल, दलजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, विवेक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर, रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजय कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, (साइबर क्राइम), आर्थिक अपराध इकाई, विकास कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, नवीन चंद्र झा को पुलिस उप महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बाबूराम को पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक), जयंत कांत को पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, राजीव मिश्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, सुधीर कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सह उप महासमादेष्ठा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, चंदन कुमार कुशवाहा को पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर, प्रमोद कुमार मंडल को पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया, हर किशोर राय को पुलिस उप महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया, सत्य प्रकाश को पुलिस उप महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन, आशीष भारती को पुलिस उप महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र, बेगूसराय, राकेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर, राजेंद्र कुमार भील को पुलिस उप महानिरीक्षक (ड नि), अपराध अनुसंधान विभाग, डा स्वपना गौतम मेश्राम को पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एनडीडीबी आनंद में जी20 के कृषि कार्य समूह के तहत सतत पशुधन परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय जनसंघ ने वीर सावरकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध।

rktvnews

बिहार में शराब बंदी को लेकर प्रशासन की सतर्कता!करनामेपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी शराब के साथ की युवक की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का बजट सर्वसम्मति से पारित।

rktvnews

Leave a Comment