RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों और सेना के त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का दौरा किया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,09अप्रैल। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान ने 08 और 09 अप्रैल, 2023 को त्रिशक्ति कोर के जीओसी के साथ वायु सेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया।उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल तथा व्यावसायिक कुशलता की सराहना की।
जनरल अनिल चौहान ने सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का भी दौरा किया, जहांउन्हें सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने हाल ही में पूर्वी सिक्किम में हुए हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी को सहायता पंहुचानेतथा बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सैन्यदलकी सराहना की।सीडीएस ने सैन्य दल को मजबूत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के प्रति खुद को हमेशा सचेत रखना चाहिए।

Related posts

दरभंगा:भूमि विवाद एवं विधि व्यवस्था को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

महाकुंभ:पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायेंगे सीएम योगी।

rktvnews

औरंगाबाद:संविधान निर्माता की 135वीं जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु प्रिंटिंग प्रेस के प्रकाशक एवं मुद्रकों के साथ 127 (क )के संबंध में एडीएम की बैठक।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

rktvnews

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी, एक प्रशिक्षक!राष्ट्रपति ने प्रदान किये अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment