RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी, एक प्रशिक्षक!राष्ट्रपति ने प्रदान किये अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार।

भोपाल/मध्यप्रदेश 10 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश की चार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरा-केनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव और महिला हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू को अर्जुन पुरस्कार तथा हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के लिये इन पलों को गौरवशाली बताते हुए चारों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पुरस्कृत खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया गया। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा केनोइंग की प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शूटिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। श्री तोमर वर्ष 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक, दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित 15वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत) और एक रजत पदक (पुरुष टीम) और बाकू, अजरबैजान में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण पदक (पुरुष टीम) जीत चुके हैं।

प्राची यादव – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैरा कैनोइंग में उनकी उपलब्धियों के लिए सुश्री प्राची यादव को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। सुश्री यादव वर्ष 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित चौथे पैरा एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक, समरकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई पैरा कैनो चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक तथा वर्ष 2022 में पॉज़्नान, पोलैंड में आयोजित आईसीएफ पैरा कैनो विश्व कप में एक कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

सुशीला चानू – राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी में उनकी उपलब्धियों के लिए पुखरामबम सुशीला चानू को अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। चानू वर्ष 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में एक कांस्य पदक, वर्ष 2022 में बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में एक कांस्य पदक और वालेंसिया, स्पेन में आयोजित एफआईएच नेशंस कप में एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

शिवेन्द्र सिंह – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी में उनकी उपलब्धियों के लिए शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2023 प्रदान किया। श्री सिंह वर्ष 2020 से सीनियर पुरुष टीम के कोच हैं और उन्होंने श्रीजेश परट्टू रवींद्रन, कृष्ण बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, सुमित और मनप्रीत सिंह सहित प्रमुख और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है।

Related posts

09 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 पर गहन परामर्श सत्र का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जाकर लोगों से किया जन संवाद।

rktvnews

इंदौर में दिव्यांगों के रोजगार मेले को बेहतर प्रतिसाद के साथ मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट।

rktvnews

Leave a Comment