RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:प्रतापगढ़ कलेक्टर ने रेडियो पर करा विलक्षण प्रतिभा सुशीला मीणा से संवाद।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )27 दिसंबर। प्रतापगढ़ जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ के रेडियो पर प्रत्येक रविवार को “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं से संवाद करते है ताकि उनकी प्रेरक कहानियों से जिलेवासियों को प्रोत्साहन मिल सके। इसे जिला कलक्टर प्रतापगढ़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल @Dmpratapgarh पर भी देखा जा सकता है।
इसी कड़ी में जिला कलक्टर ने प्रतापगढ़ जिले की नन्ही प्रतिभा सुशीला मीणा से संवाद किया। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशीला का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था। लोगों ने उनकी गेंदबाजी को काफी सराहा। उनके वीडियो को क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, जहीर खान जैसे महान क्रिकेटरों ने भी साझा किया, जिससे सुशीला की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और जिले का नाम रोशन हुआ।
कार्यक्रम में सुशीला ने बताया कि वह हर रोज़ 2 घंटे प्रैक्टिस करती हैं और पढ़ाई भी करती हैं, जिसमें गणित उनका पसंदीदा विषय है। सुशीला की इच्छा है कि उनके गांव के बच्चों को भी खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि उनके साथ की लड़कियां भी आगे बढ़ें।
इसके अलावा जिला कलेक्टर ने सुशीला के पिता से भी बातचीत की, जिन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यही मानना है कि बच्चों को सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें खेलों में भाग लेने का पूरा अवसर देना चाहिए। उन्होंने कभी अपने बच्चों को खेल से रोका नहीं और हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया।
“हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी सफलता की कहानी से अन्य लोगों को प्रेरित कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि अधिक से अधिक युवा अपनी प्रतिभा को पहचानें और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत रहें।

Related posts

भोजपुर: महिला दिवस पर किया गया दुपट्टा का वितरण।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद पर रंजू देवी ने 230 मतों से हासिल की जीत।

rktvnews

उप विकास आयुक्त द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड एवं कुशल युवा कार्यक्रम से लाभान्वित बच्चों को प्रदान किया गया क्रेडिट कार्ड एवं केवाईपी सर्टिफिकेट।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर दिवस पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईड़ी ने ली समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

rktvnews

बिहार: बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment