RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)25 दिसम्बर।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी।
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पाटलिपुत्रा पार्क, पटना में किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

बागपत:ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री का अभियान शुरू, समर्थ यूपी अभियान में भी कृषकों से लिए सुझाव।

rktvnews

भोजपुर: सेवा नियमितीकरण को ले महिला कॉलेज आरा के कर्मियों ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:वेबकास्टिंग रूम से मतदान केन्द्रों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।

rktvnews

गढ़वा:अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन।

rktvnews

डब्‍ल्‍यूएएम!: भारत में मंगा और एनीमे में बढ़ोतरी

rktvnews

Leave a Comment