RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया हरिगांव का दौरा, क्लस्टर योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 दिसंबर। आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव ग्राम का दौरा किया एवं क्लस्टर योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, राम गुलाम उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन खेल मैदान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर को शीघ्र संचालित करने, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आकर्षक वाल पेंटिंग कराने और सभी वार्डों में सेवाएं सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जीविका भवन के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीआरडीए डायरेक्टर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है बिहार अध्यापक नियमावली-2023:कुमार साहब

rktvnews

अयोध्या धाम के लिए निकली लव कुश यात्रा का आगमन भोजपुर जिला मे होगा!भव्य तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर तैयार:जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

भारत की बौद्धिक नियति के पथप्रदर्शक हैं कुलपति: डॉ. सुकांत मजूमदार

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा के श्रवण से मिलती है पापो से मुक्ति : रंगनाथाचार्य जी महाराज

rktvnews

बेजुबान की जुबान भी जानने वाला राम है, विवाद दूर करने के लिए संवाद जरूरी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

नारनौल:सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ली दिशा की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment