RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)24 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि स्व. बडोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में आर्य वैद्य शाला चैरिटेबल अस्पताल के शताब्दी समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

rktvnews

डा एस के सिंह विद्यावाचस्पति (पीएचडी) उपाधि से नवाजे गये-डा जे बी पाण्डेय।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ व पोर्टल का लोकार्पण।

rktvnews

एआईसीटीई और OPPO India ने भारत में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत 5000 स्टूडेंट इंटर्नशिप्स द्वारा ग्रीन स्किल्स के निर्माण के लिए किया गठबंधन।

rktvnews

Leave a Comment