RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आप पार्टी का बाबासाहेब पर अवांछित टिप्पणी के विरोध में आरा स्टेशन परिसर में सभा और पुतला दहन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर की गई अवांछित टिप्पणी के विरोध में आरा स्टेशन परिसर में सभा और अमित शाह का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा दलित बस्तियों में फोटो खिंचवाने जाती है लेकिन उनके दिल में दलितों, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और संविधान के लिए कोई सम्मान नही है। वह लगातार संविधान बदलने के अपने एजेण्डा और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के एजेंडे पर काम कर रही है और बाबासाहेब और उनके संविधान के लिए असली भावना अमित शाह ने अपनी उजागर कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मोदी मोदी की पहले से तय प्रचार शो किया जाता है तो उनसे भी पूछना चाहिए कि अंबेडकर- अंबेडकर नहीं तो मोदी- मोदी क्यों? अमित शाह जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा, अंकित कुमार, रूबि सिंह, अंजू देवी, प्रमोद कुमार, विरेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, अमित कुमार सिंह और अन्य शामिल थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:नियमित टीकाकरण सुदृढ करने को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

रांची:नरक चतुर्दशी पर आध्यात्मिक कार्यक्रम!संसार को नरक बना देने वाला असुर देह का अभिमान ही नरकासुर है :ब्रम्हकुमारी निर्मला बहन

rktvnews

भोजपुर :युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता पटना रवाना।

rktvnews

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

rktvnews

ईसाई समुदाय के लोगो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर दी क्रिसमस की बधाई।

rktvnews

Leave a Comment