RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:विकास को दर्शाता है प्रदेश में म्यूचुअल फंड सेक्टर में सवा लाख करोड़ रूपये का निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)20 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न सेक्टरों के साथ म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढी है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेश 10 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 68 लाख करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। प्रदेश में म्यूचुअल फंड में सवा लाख करोड़ रुपये का निवेश है, जो यहां हुए विकास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के 2 दिवसीय निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का बजट सवा तीन लाख करोड़ रुपये है जिसे बढ़ाकर 7 लाख करोड रुपये ले जाने के बड़े लक्ष्य के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। हम अनावश्यक खर्चों को कम करके आय में वृद्धि करने पर जोर देते हुए कार्य कर रहे है। देश और प्रदेश हर क्षेत्र में बड़े लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। बदलते दौर में व्यवस्थाएं क्रांतिकारी रूप से परिवर्तित हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा बिजली उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को सौर ऊर्जा पंप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में विशेष प्रयास किये जा रहे है। इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश सरकार की बिजली पर खर्च होने वाली बडी राशि की बचत होगी। उन्होंने कहा प्रदेश में 2003 में 5 मेडिकल कालेज थे। वर्तमान में 30 मेडिकल कॉलेज है, जिसमें 5 हजार सीटे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आने वाले समय में प्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा नदी जोड़ो अभियान में प्रदेश में 2 नदी जोड़ो अभियान पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं से प्रदेश में वर्तमान सिंचाई का रकबा 45 लाख हेक्टेयर से बढ़कर एक करोड़ हेक्टेयर हो जाएगा। इससे प्रदेश में सिंचाई के साथ-साथ उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र बढ़ने से विकास के साथ-साथ रोजगार बढ़ेंगे। उन्होंने कहा म्यूचुअल फंड निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में होने वाले मंथन के माध्यम से भविष्य के अच्छे सोपान निकल कर आएंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, म्युचुअल फंड एसोसिएशन के सेंट्रल इंडिया अध्यक्ष राजेश कूलवाल,अभिलाष जैन, अमित माहेश्वरी, प्रमोद सराफ सहित देश भर के बड़ी संख्या में म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे।

Related posts

नैक ग्रेडेशन के लिए अल हफीज कॉलेज में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला!प्रत्येक कॉलेज को नैक से मान्यता कराना जरुरी:डॉ कुमार मृत्युंजय राकेश

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राम नवमी पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर, रांची में पूजा – अर्चना कर राज्य की उन्नति , सुख- शांति और खुशहाली की कामना की।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का उदघाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’ के कास्ट एंड क्रू ने मीडिया से बातचीत की।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के मद्येनज़र पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment