RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनायें दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )19 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। मधुबनी जिला के रहिका प्रखण्ड के मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार श्री महेन्द्र मलंगिया को उनके मैथिली निबंध श्रेणी “प्रबंध संग्रह” के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 18 अक्टूबर 24

rktvnews

पिथौरागढ़:शीत लहरी से निपटने को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

rktvnews

बक्सर:सामान्य प्रेक्षक विकास गुप्ता ने किया मतगणना केन्द्र का निरीक्षण।

rktvnews

आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 30 अगस्त, 2023 तक बढ़ाई गयी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 नवंबर 24

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment