RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलासाहित्य

आरा में ख्याल गायन के सुविख्यात गायक उस्ताद मोइनुद्दीन खां साहब की पुण्य तिथि आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि।

कथक व तबले की युगलबंदी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध ।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,07अप्रैल।आरा के स्थानीय नवादा थाना स्थित छोटी मठिया परिसर में ख्याल गायन के सुविख्यात दिवंगत गायक उस्ताद मोइनुद्दीन खां साहब की पुण्यतिथि आयोजित की गई। इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत जगत के कलाकारों ने खां साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। पुण्य तिथि के अवसर पर सर्वप्रथम श्री देवेश दुबे ने स्वतंत्र तबला वादन प्रस्तुत किया। वहीं जगदीशपुर से पधारें वरिष्ठ तबला वादक श्री राणा प्रताप सिन्हा ने बनारस बाज के वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पटना से पधारें गायक श्री रामपुकार सिंह ने राग दुर्गा में कई बंदिशों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं निजामुद्दीन खां ने राग पूरिया धनाश्री व ठुमरी प्रस्तुत कर समां बांधा। तबले पर संगत श्री विनय सिंह ,प्रोफेसर बीएन राय व बिन्देश्वरी सिंह ने दिया और रजनी शाक्या ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन कथक से हुआ। कथक नर्तक अमित कुमार ,नृत्यांगना हर्षिता विक्रम व खुशी कुमारी गुप्ता ने कथक की शुरुआत गणेश वंदना से करते हुये तीन ताल में पारंपरिक कथक प्रस्तुत करते हुये कथानक सिया हरण को प्रस्तुत कर अद्भुत समां बांधा। संचालन महेश यादव व कलामुद्दिन खां तथा धन्यवाद ज्ञापन छठी रामदास जी ने किया।

Related posts

भोजपुर:मारपीट का अभियुक्त गया जेल

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री “नारी शक्ति महोत्सव” में हुए शामिल! ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

रामगढ़:JSLPS के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:बी०एस०एस०कॉलेज बचरी में सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ० योगेन्द्र राय को दी गई विदाई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शहीद सोमबीर के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50 लाख की धनराशि की स्वीकृति।

rktvnews

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम के तहत जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment