RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भागवत कथा व रामलीला में जुटे रहे सैकड़ो श्रद्धालु।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।15 दिसंबर को हनुमान मंदिर रमना मैदान आरा के प्रांगण में भागवत कथा सह रामलीला के दूसरे दिन कार्यक्रम का प्रारंभ ठाकुर जी का पूजा अर्चना से भक्तों द्वारा किया गया। इसके बाद कथा वाचिका अर्चना दीदी एवं हुनमान मंदिर के महंत सुमन बाबा के उपस्थिति में मुख्य अतिथि अर्चना सिंह,त्रिवेणी सिंह, सुनील पाठक, सन्तोष कुमार, यशवन्त नारायण, संजय राय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद वृंदावन से आइ प्रसिद्ध कथा वाचिका अर्चना दीदी का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से किया गया। उसके बाद सभी आगत अतिथियों को माला एवं आंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। संचालन सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता ने किया।
कथावाचिका अर्चना दीदी द्वारभागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कलियुग में भगवान की भक्ति कैसे करे इस पर विस्तार से चर्चा की। इन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है इसलिए सभी का सेवा करे, सम्मान करें। साथ ही भक्तों से कहा की जहां नारायण जी की साक्षात कृपा होती है वही पर इस प्रकार के आयोजन होते है।
उसके बाद भव्य रामलीला का आयोजन काशी से आये मशहूर कलाकारों मंडली द्वारा रामलीला का प्रस्तुति किया गया। जिसका उद्घाटन गुड्डू सिंह बबुआन, बीड़ी सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन जायसवाल, यशवन्त नारायण , रोटी बैंक के कुमार मोहित जी ने महंत सुमन बाबा के देख रेख में किया गया। तत्पश्चात रामलीला मंडली द्वारा ताड़का वध का लोगो के बीच प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में गुड्डू बबुआन, पवन जायसवाल, अंकित राय, विवेक सिंह, गिरधारी सिंह, अशोक तिवारी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रेरणा की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सेंटर ऑफ रेज़िलिएंस की टीम संग की बैठक, कला मूर्तियों के स्थापित किए जाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेन्द्र यादव का किया स्वागत।

rktvnews

रायपुर : राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment