RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कार्यकर्त्ता सम्मान सह बुथ कमिटी बनाकर पार्टी को मजबूत बनाना लक्ष्य:पूर्व विधायक सरोज यादव

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।रविवार को बड़हरा पूर्व विधायक सरोज यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के बड़‌हरा विधान सभा के कार्यकर्त्ताओं का सम्मान समारोह सह बुध कमिटी गठन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद पासवान के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।
मंच संचालन राजद प्रखड़ अध्यक्ष प्रभु यादव के द्वारा की गई। हजारों की भीड़ की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सरोज यादव ने कहा पिछडा, अतिपिछड़ा, अनु. जाति, अल्पसंख्यक, गरीब सर्वण जनता के सेवा में सदैव तत्पर रहता हूं तथा रहूंगा।मुझे जब भी जनता अगर 12 बजे रात को भी फोन पर समस्या कहते हैं। तो हर सम्भव प्रयास रहता है, उसका निराकरण करूं। सभी कार्यकर्ताओं को सरोज यादव ने अपने हाथों से अंगवस्त्र से सम्मानित किये। वही पार्टी के मजबुती के लिए बड़हरा विद्यान सभा के सभी बुथों पर बुथ कमिटी गठन कर मजबुत कार्यकतों को जोड़‌कर पार्टी को मजबुत किया जायेगा। सभा से संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में आरती देवी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया प्रतिनिधि परमा यादव, मटुकपुर मुखिया विजय राम, बड़हरा मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, दुर्गा पासवान पूर्व मुखिया पूर्वी बबुरा विजय यादव, वीआइपी के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र बिन्द, राजद उपाध्यक्ष जयराम यादव, अगरसड़ा सरपंच मो० शमीम, मो० फिरोज, मो० अली इमाम, अजीत यादव, गुड्डू यादव ने किया।

Related posts

आईआईएमसी की 60 साल की शैक्षणिक विरासत में नया अध्याय, पहली बार पीएच.डी. पाठ्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

………एक भले मानुष को अमानुष बनाके छोड़ा 🤪

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन की पहल, पंचायत खेल मैदानों में ‘खेल उत्सव’ का आयोजन।

rktvnews

बागपत:कांवड़ यात्रा एप पर अब उपलब्ध कांवड़ शिविरों का विवरण, 7400 से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं उपयोग।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश में सहकार से हो रहा है डेयरी गतिविधियों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल से अब ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगे ब्लॉक छपरौली के विधार्थी।

rktvnews

Leave a Comment