RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:नीतीश कुमार मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की हत्या पर मर्माहत।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)15 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के गोपालगंज जिले के रहनेवाले लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की हत्या से मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मणिपुर में बिहार निवासियों की हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत स्व० लक्ष्मण कुमार और स्व० दशरथ कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ करने का निर्देश दिया है।

Related posts

कचरा प्रबंधन को लेकर समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम स्मृति दिवस पर याद किए गए राम अवधेश ठाकुर।

rktvnews

56वें आईएफएफआई में एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा पुनर्स्थापित मूक फिल्म ‘मुरलीवाला’ की विशेष स्क्रीनिंग।

rktvnews

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन को गुजरात सरकार ने वन पंडित पुरस्कार से किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment